फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in green mark on friday nifty below 11000

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ खुला बाजार, पर निफ्टी अब भी 11,000 के नीचे

Fri, 06 Sep 2019 09:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 06 Sep 2019 09:36 AM IST
सार

  • शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला
  • 152.84 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 36,797.26 के स्तर पर खुला
  • वहीं 36.50 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,884.40 के स्तर पर खुला

विज्ञापन
share market opening in green mark on friday nifty below 11000
शेयर बाजार

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 152.84 अंकों की बढ़त के बाद 36,797.26 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 36.50 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,884.40 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो वेदांता, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस,टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इंफोसिस औप भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में एचडीएफसी बैंक, डीएलएफ, इंडियाबुल्स हाउसिंग, सन फार्मा और यस बैंक शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मेटल और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, ऑटो, बैंक, एफएमसीजी और इंफ्रा शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 86.27 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 36,730.69 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 42.10 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10,890 के स्तर पर था। 

71.85 के स्तर पर खुला रुपया

रुपये की शुरुआत आज सपाट स्तर हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 71.85 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.84 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। सेंसेक्स 126.34 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 36,851.08 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 50.60 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 10,895.30 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 80.32 अंकों की गिरावट के बाद 36,644.42 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 3.20 अंकों की बढ़त के बाद 10,847.90 के स्तर पर बंद हुआ था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed