फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in green mark on first day of unlock in India sensex nifty update

अनलॉक 1.0 का बाजार ने किया स्वागत, सेंसेक्स में 1050 अंकों का उछाल, निफ्टी 9800 के पार

Mon, 01 Jun 2020 12:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 01 Jun 2020 12:07 PM IST
सार

  • अनलॉक 1.0 के पहले दिन शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक दिख रही है। 
  • सुबह 11.57 बजे सेंसेक्स 33000 और निफ्टी 9800 के पार कारोबार कर रहा था।
  • सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। 
  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में 32 पैसे मजबूत होकर 75.30 पर खुला।

विज्ञापन
share market opening in green mark on first day of unlock in India sensex nifty update
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

विस्तार

देश में आज से अनलॉक 1.0 का आगाज हो गया है और इसके पहले ही दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक दिख रही है। सुबह 11.57 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3.24 फीसदी की बढ़त के साथ 1051.01 अंक ऊपर 33474.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जोरदार बढ़त देखी गई। यह 3.06 फीसदी की तेजी के साथ 293.25 अंक ऊपर 9873.55 के स्तर पर था। 

विज्ञापन


कारोबारी गतिविधियां धीरे-धीरे खोले जाने के विभिन्न देशों की सरकारों के निर्णयों से निवेशकों में आर्थिक पुनरुद्धारको लेकर उम्मीद बंधी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1.61 फीसदी की बढ़त के साथ 521.20 अंक ऊपर 32945.30 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो यह 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ 143.90 अंक ऊपर 9724.20 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में 32 पैसे मजबूत
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरूआती कारोबार में 32 पैसे मजबूत होकर 75.30 पर खुला। सरकार के घरेलू अर्थव्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से खोलने के निर्णय से रुपये पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार विदेशी पूंजी प्रवाह, अमेरिकी मुद्रा की विनिमय दर में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी शुरुआत से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.32 पर खुला और उसके बाद कुछ और मजबूत होकर 75.30 पर पर पहुंच गया। पिछले बंद भाव के मुकाबले यह 32 पैसे अधिक है। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.62 पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
शुक्रवार को विश्व के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। अमेरिका का डाउ जोंस 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 17.53 अंक नीचे 25,383.10 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.29 फीसदी बढ़त के साथ 120.88 अंक ऊपर 9,489.87 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 14.58 अंक ऊपर 3,044.31 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.97 फीसदी बढ़त के साथ 56.13 अंक ऊपर 2,908.48 पर बंद हुआ था। वहीं इटली, फ्रांस और जर्मनी के बाजारों में गिरावट रही थी।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: पेट्रोल, गैस सिलिंडर, राशन कार्ड, रेलवे, केरोसीन सहित आज से बदले ये आठ नियम

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, एचडीएफसी, टीसीएस, रिलायंस, आईओसी, एचसीएल टेक, इंफोसिस, ब्रिटानिया और टेक महंद्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफ्राटेल, एनटीपीसी, गेल, हीरो मोटोकॉर्प, जी लिमिटेड, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, ग्रासिम और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल है। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 481.95 अंक यानी 1.49 फीसदी की बढ़त के बाद 32906.05 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 146.55 अंक यानी 1.53 फीसदी ऊपर 9726.85 के स्तर पर था।


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को लाल निशान पर खुलने के बाद शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 223.51 अंक ऊपर 32424.10 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.95 फीसदी बढ़कर 90.20 अंक ऊपर 9580.30 के स्तर पर बंद हुआ था।  

शुक्रवार को गिरावट पर खुला था बाजार 
शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 334.31 अंक नीचे 31866.28 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 95.75 अंक नीचे 9394.35 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed