फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening green mark on wednesday sensex crosses 38000

बुधवार को बढ़त के साथ खुला बाजार, 38,000 के पार पहुंचा सेंसेक्स

Wed, 24 Jul 2019 09:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 24 Jul 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
share market opening green mark on wednesday sensex crosses 38000

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 75.48 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 38058.22 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 18.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11349.80 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो  यूपीएल, जी एंटरटेनमेंट, एल एंड टी, एचयूएल, ओएनजीसी, बजाज फिन्सर्व, कोल इंडिया और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें मारुति सुजुकी, सिप्ला, बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक और एम एंड एम फाइनेंशल के स्टॉक्स शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो बुधवार को मेटल, एफएमसीजी और इंफ्रा हरे निशान पर खुले। वहीं आईटी गिरावट के साथ खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 43.84 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 38026.58 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 18.10 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11312.90 के स्तर पर था। 

69.09 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 69.09 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन रुपया 68.94 के स्तर पर बंद हुआ था। 

मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को सेंसेक्स 48 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 37,983 के स्तर पर और निफ्टी 15 अंकों की कमजोरी के साथ 11,331 पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स ने आधा फीसदी की कमजोरी और स्मॉलकैप इंडेक्स ने आधी फीसदी की तेजी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed