फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex and NSE Nifty turned volatile after RBI decision on repo rate and GDP

रेपो रेट पर RBI के फैसले से शेयर बाजार में गिरावट, 120 अंक टूटा सेंसेक्स

Wed, 07 Aug 2019 09:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 07 Aug 2019 09:37 AM IST
सार

  • आरबीआई द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती का असर शेयर बाजार पर देखने को मिला
  • दोपहर 1:45 बजे 120.75 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 36,856 के स्तर पर पहुंचा
  • 36.65 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10,911.60 के स्तर पर पहुंचा

विज्ञापन
BSE Sensex and NSE Nifty turned volatile after RBI decision on repo rate and GDP

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती और जीडीपी के अनुमान का असर शेयर बाजार पर देखने को मिला। सपाट स्तर पर खुलने के बाद दोपहर करीब 1:45 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 120.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के बाद 36,856 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी की बात करें, तो 36.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,911.60 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

आरबीआई ने लिया फैसला 

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में लगातार चौथी बार रेपो रेट में कटौती की गई है। फैसले के अनुसार रेपो रेट को घटाकर 5.40 फीसदी कर दिया गया है। नौ सालों में पहली बार रेपो रेट इतना कम हुआ है। आरबीआई ने रेपो रेट में 35 आधार अंकों की कटौती की है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने रिवर्स रेपो रेट को 5.15 फीसदी कर दिया है। बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी का अनुमान सात फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। 

विज्ञापन

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 34.75 अंकों की बढ़त के साथ 37,011.60 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 1.90 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,950.20 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील, टाइटन, इंडियाबुल्स हाउसिंग, वेदांता, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं यस बैंक, आईओसी, गेल, टीसीएस और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 182.25 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,159.10 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 13.20 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10,961.50 के स्तर पर था। 

70.96 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 70.96 के स्तर पर खुला। मंगलवार को रुपया 70.81 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 41.29 अंकों की बढ़त के साथ 36,741.13 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 18.90 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,881.50 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 277.01 अंकों की बढ़त के बाद 36,976.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 85.70 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,948.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed