फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening flat on wednesday rupee opened lower

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, डॉलर के मुकाबले 71.84 के स्तर पर खुला रुपया

Wed, 11 Sep 2019 09:42 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Sep 2019 09:42 AM IST
सार

  • बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला
  • 52.97 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37,198.42 के स्तर पर खुला
  • वहीं 9.50 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,012.50 के स्तर पर खुला

विज्ञापन
share market opening flat on wednesday rupee opened lower
शेयर मार्केट

विस्तार

बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 52.97 अंकों की बढ़त के बाद 37,198.42 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 9.50 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,012.50 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सन फार्मा, यस बैंक, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एल एमड टी, एक्सिस बैंक और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में बीपीसीएल, आईओसी, एचपीसीएल, गेल इंडिया, इंफोसिस और विप्रो शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो फार्मा, मोटल, ऑटो, बैंक और इंफ्रा हरे निशान पर खुले। वहीं आईटी और एनर्जी लाल निशान के साथ खुले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 175.57 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,321.02 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 50.40 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,053.40 के स्तर पर था। 

71.84 के स्तर पर खुला रुपया

रुपये की शुरुआत आज 14 पैसे की गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 71.84 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सेंसेक्स 151.08 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 36,830.69 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 42.40 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,903.80 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 163.68 अंकों की बढ़त के बाद 37,145.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 56.80 अंकों की बढ़त के बाद 11,003 के स्तर पर बंद हुआ था।  

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को मुहर्रम की वजह से भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ। इससे पहले गणेश चतुर्थी की वजह से दो सितंबर को भी बाजार बंद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed