फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market opening flat on Tuesday sensex above 31000

कोरोना का प्रभाव: बाजार में जारी है उतार-चढ़ाव का सिलसिला, सेंसेक्स में मामूली गिरावट

Tue, 17 Mar 2020 02:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Mar 2020 02:42 PM IST
सार

  • मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला।
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 14 पैसे की बढ़त के बाद 74.13 के स्तर पर खुला।
  • पिछले कारोबारी दिन निवेशकों के एक दिन में 7.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे। 

विज्ञापन
Share market opening flat on Tuesday sensex above 31000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 129.43 अंक यानी 0.41 फीसदी की ढलान के साथ 31,260.64 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 9285.40 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार का रुख ऐसा रहा-

विज्ञापन

 
दिनभर के अपडेट्स
2.38 PM – शेयर बाजार सपाट स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स 21.38 अंक की मामूली गिरावट के बाद 31,368.69 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 44 अंक की बढ़त के बाद 9,241 के स्तर पर था।
विज्ञापन

1.55 PM – 98.88 अंक की बढ़त के बाद सेंसेक्स 31,488.95 के स्तर पर और 36.60 अंक ( 0.40 फीसदी ) की बढ़त के बाद निफ्टी 9,234 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12.20 PM – बाजार में बढ़त जारी है। बीएसई का सेंसेक्स 311.01 अंक की बढ़त के बाद 31,701.08 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 89.10 अंक की तेजी के साथ 9,286 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
10.31 AM – सेंसेक्स 597.04 अंक (1.90 फीसदी) की बढ़त के बाद 31,987.11 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 191.70 अंक (2.08 फीसदी) की तेजी के बाद 9,389.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
9.44 AM - बाजार में रिकवरी देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 169.80 अंकों की बढ़त के बाद 31,559.87 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 88.35 अंकों की बढ़त के बाद 9,285.75 के स्तर पर था।
 9.31 AM - बाजार के खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर चले गए। सेंसेक्स 191.28 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के बाद 31,198.79 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 107.85 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के बाद 9089.55 के स्तर पर था।

सात दिनों में यस बैंक के शेयरों में 1000% से ज्यादा का उछाल
इस बीच आज यस बैंक का शेयर में जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। यह 11.25 बजे 20.70 अंक यानी 55.80 फीसदी बढ़कर 57.80 के स्तर पर बंद कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 40.80 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 37.10 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि यस बैंक के ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। यस बैंक ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 18 मार्च शाम 6 बजे के बाद ग्राहक अपने खाते से सामान्य लेन-देन कर सकेंगे। बैंक के खाताधारक सभी 1,132 शाखाओं से लेनदेन कर सकेंगे। पिछले सप्ताह आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक को उबारने के लिए सरकार ने यस बैंक के पुनर्गठन की योजना अधिसूचित की थी। इसलिए आज यस बैंक के शेयर में उछाल दर्ज किया गया। मालूम हो कि 6 मार्च को बैंक के शेयर 5.55 रुपये तक पहुंच गए थे। यस बैंक के शेयर 17 मार्च को तेजी के साथ 63.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए थे। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में 1,038 फीसदी की तेजी आई है।

ऐसा रहा वैश्विक बाजारों का हाल
सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार  डाउ जोंस, नैस्डैक व एसएंडपी के लिए यह 'ब्लैक मंडे' साबित हुआ। अमेरिका का डाउ जोंस खुलते ही 2748.64 अंक गिर गया। तीन दिन के अंदर ही एक बार फिर लोअर सर्किट लगा और कारोबार को 15 मिनट के लिए रोक दिया गया। डाउ जोंस सोमवार को 12.9 फीसदी लुढ़ककर 21188 के स्तर पर आ गया है। वहीं नैस्डैक में भी 12.32 फीसद और एसएंडपी 500 में 11.98 फीसद की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
 
74.13 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 14 पैसे की बढ़त के बाद 74.13 के स्तर पर खुला। जबकि सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.27 के स्तर पर बंद हुआ था।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गत शेयरों की बात करें, तो टाइटन, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, यूपीएल, ग्रासिम और एचडीएफसी बैंक शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में शामिल हैं।

कोरोना वायरस: संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 125
देश में आज कोरोना वायरस के 11 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 125 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना का समाधान ढूंढने का चैलेंज भी दिया है। अरुणाचल प्रदेश में पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे बाजार प्रभावित है।

अगले महीने हो सकते ही रेपो रेट में कटौती
वैश्विक मंदी की आशंका में यूएस फेडरल रिजर्व, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड सहित दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए ब्याज दरों में कटौती का एलान कर चुके हैं। इससे आरबीआई पर भी रेपो दरों में कटौती का दबाव बना हुआ है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 221.50 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के बाद 31,611.57 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 757.80 अंक यानी 7.61 फीसदी की गिरावट के बाद 9,197.40 के स्तर पर था। 

सेंसेक्स की शीर्ष कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भारी गिरावट 
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 4,22,393.44 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं।

पिछले कारोबारी दिन निवेशकों के डूबे 7.5 लाख करोड़
पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 2713.41 अंक यानी 7.96 फीसदी की गिरावट के बाद 31,390.07 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 756.10 अंक यानी 7.60 फीसदी की गिरावट के बाद 9,199.10 के स्तर पर बंद हुआ था।  निवेशकों के एक दिन में 7.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे। 

 
सोमवार को 32,511.68 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 
सोमवार को सेंसेक्स 1591.80 अंक यानी 4.67 फीसदी की ढलान के साथ 32,511.68 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 446.85 अंक यानी 4.49 फीसदी की गिरावट के साथ 9508.35 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दिनभर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा। बाजार के खुलने के बाद शुरुआती 15 मिनट में निवेशकों के छह लाख करोड़ से भी ज्यादा पैसे डूब गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed