फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening flat on thursday sensex down by 24 points

मामूली गिरावट पर खुलने के बाद 31000 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Thu, 21 May 2020 11:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 21 May 2020 11:33 AM IST
सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई।
  • सेंसेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 30794.15 के स्तर पर खुला। 
  • निफ्टी 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 9068.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
share market opening flat on thursday sensex down by 24 points
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई। सेंसेक्स में गिरावट देखी गई, तो निफ्टी मामूली बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 24.46 अंक नीचे 30794.15 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 1.65 अंक ऊपर 9068.20 के स्तर पर खुला। इसके बाज सुबह 11.29 बजे 245.70 अंकों की तेजी के साथ बीएसई का सेंसेक्स 31064.31 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 73.50 अंक ऊपर 9140.05 के स्तर पर था।

विज्ञापन


अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत
रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे बढ़कर 75.67 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत ने स्थानीय मुद्रा को बल दिया, हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कोरोना वायरस महामारी की चिंता के चलते रुपये पर दबाव भी बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा बाजार में रुपया 75.70 पर खुला और फिर बढ़त दर्शाता हुआ 75.67 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे मजबूत है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 75.80 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को पूंजी बाजार से 1,466.52 करोड़ रुपये निकाले।

दुनियाभर के बाजारों का हाल
बुधवार को वैश्विक बाजारों में तेजी देखने को मिली थी। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 1.52 फीसदी की बढ़त के साथ 369.04 अंक ऊपर 24,575.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 2.08 फीसदी बढ़त के साथ 190.67 अंक ऊपर 9,375.78 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 1.67 फीसदी बढ़त के साथ 48.67 अंक ऊपर 2,971.61 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 26.95 अंक नीचे 24,373.00 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से प्रभावित बाजार
कोरोना वायरस से निपटने के लिए करीब दो महीने से देशभर में लॉकडाउन लागू है, लेकिन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 5609 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,359 हो गई है। जिसमें से 63,624 सक्रिय मामले हैं, 45,300 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,435 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, इंफ्राटेल, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, आईओसी, जी लिमिटेड, गेल, एचडीएफसी बैंक और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं श्री सीमेंट, एम एंड एम, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, ग्रासिम, टाटा मोटर्स, मारुति और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, मीडिया और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट मामूली बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 85.68 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 30904.29 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 12.90 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के बाद 9079.45 के स्तर पर था।


बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल देखा गया था। सेंसेक्स 622 अंक उछलकर 30,818.61 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में 2.06 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सुस्ती के बावजूद शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी। निफ्टी 187.45 अंक की तेजी के साथ 9,066.55 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी में 2.11 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed