फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening flat on monday, rupee opened lower against dollar

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट

Mon, 24 Jun 2019 09:51 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 24 Jun 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
share market opening flat on monday, rupee opened lower against dollar

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 6.65 अंकों की गिरावट देखी गई, वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में 11.10 अंकों की बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 39187.84 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 11735.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक, यस बैंक, यूपीएल, भारती एयरटेल और जी एंटरटेनमेंट के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, भारती इंफ्राटेल, रिलायंस इंजस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के स्टॉक्स शामिल हैं। 

विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 14.36 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39208.85 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 16.30 अंकों की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11740.40 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 69.60 के स्तर पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 69.55 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 407.14 अंकों की गिरावट के साथ 39194.49 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107.70 अंकों की गिरावट के बाद 11724.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed