फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell Today Stock Exchange Sensex Nifty Dollar Rupee All Details Here

Market Opening Bell: शुरुआती सुस्ती के बाद संभला शेयर बाजार; सेसेंक्स 140 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार

Wed, 20 Aug 2025 09:35 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 20 Aug 2025 09:35 AM IST
सार

Market Opening Bell: एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के चलते चार दिन की तेजी के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिखी। हालांकि प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक शुरुआती कमजोरी से ऊबरकर हरे निशान पर लौटने में सफल रहे। आइए जानते हैं शेयर बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Today Stock Exchange Sensex Nifty Dollar Rupee All Details Here
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के चलते चार दिन की तेजी के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिखी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 146.64 अंक गिरकर 81,497.75 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 47.5 अंक गिरकर 24,933.15 पर पर पहुंच गया। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर लौट गए। दोपहर 11 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 138.48 (0.16%) अंकों की बढ़त के साथ 81,782.87 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 40.10 (0.16%) अंक मजबूत होकर 25,020.75 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GST: जीएसटी के प्रस्तावित सुधार से सालाना ₹85000 करोड़ का होगा नुकसान, लोगों के खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी

विज्ञापन

जानिए कैसा रहा सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, इटर्नल, भारती एयरटेल, इंफोसिस और एनटीपीसी लाभ में रहीं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग के हैंगसेंग गिरावट दिखी। मंगलवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसई के 30 शेयरों का हाल



ये भी पढ़ें: APT: अब डाकघर होंगे स्मार्ट, इंडिया पोस्ट ने शुरू की 5800 करोड़ की नई एडवांस्ड पोस्टल तकनीक

निवेशकों का ध्यान फेडरल रिजर्व प्रमुख के बयान पर

निवेशकों का ध्यान अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल संगोष्ठी में दिए जाने वाले आगामी वक्तव्यों और फेड की हालिया बैठक के विवरण पर केंद्रित हो गया। मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त के साथ सेंसेक्स 370.64 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 81,644.39 पर बंद हुआ। निफ्टी 103.70 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 24,980.65 पर बंद हुआ।

एनएसई निफ्टी 50 शेयरों का हाल



ये भी पढ़ें: रिपोर्ट: त्योहारी सीजन में नौकरियों की बहार, 88 फीसदी कंपनियां दूसरी छमाही में बढ़ाएंगी भर्तियों की रफ्तार

जीएसटी में सुधार की घोषणाओं के बीच शेयर बाजार में लौटी खरीदारी

निफ्टी में यह तेजी जीएसटी सुधारों से संबंधित अप्रत्याशित घोषणाओं के कारण आई है। जीएसटी से जुड़े सुधार दिवाली से पहले लागू होने की संभावना है। बाजार ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, बीमा और चुनिंदा वित्तीय क्षेत्रों में संभावित मांग वृद्धि के कारण तेजी पर प्रतिक्रिया दे रहा है, जिन्हें जीएसटी युक्तिकरण से लाभ मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Online Gaming: कैबिनेट ने ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े विधेयक को भी दी मंजूरी, सूत्रों का दावा

विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 634 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "भारत-चीन संबंधों में सुधार ने भी तेजी में योगदान दिया है। हालांकि, भारत पर 25 प्रतिशत द्वितीयक टैरिफ लगाने की 27 अगस्त की समयसीमा तेजी से नजदीक आ रही है। इसलिए इसमें निरंतर तेजी की कोई गुंजाइश नहीं है।" एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 634.26 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 65.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed