फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell Today Stock Exchange Sensex Nifty crossed 25000 All Details Here

Share Market: अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार गुलजार; सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

Fri, 12 Sep 2025 09:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Sep 2025 09:21 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार यानी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरियाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 287.93 अंक चढ़कर 81,836.66 पर और निफ्टी 84.25 अंक बढ़कर 25,089.75 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 88.42 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Today Stock Exchange Sensex Nifty crossed 25000 All Details Here
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी देखी गई। इसी वजह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 287.93 अंक चढ़कर 81,836.66 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 84.25 अंक बढ़कर 25,089.75 पर आ गया।
विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में से इंफोसिस में 1.50 प्रतिशत की तेजी आई। आईटी सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी के 18,000 करोड़ रुपये के अब तक के सबसे बड़े शेयर बायबैक कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। टाटा मोटर्स, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो भी फायदे में रहे। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाइटन पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,472.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,045.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत गिरकर 65.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार अमेरिका की ओर से स्थापित नए रिकॉर्डों से मजबूती के साथ मजबूती में हैं। 17 सितंबर को फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से अमेरिकी बाजार में तेजी का रुख है।' उन्होंने कहा कि 22 सितंबर के बाद उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं, खासकर ऑटोमोबाइल की मांग में तेज वृद्धि आर्थिक और व्यावसायिक समाचारों पर हावी रहेगी। विजयकुमार ने आगे कहा, 'यह बदले में बाजार को सकारात्मक भावनात्मक समर्थन प्रदान करेगा।'

बीते दिन का हाल
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 123.58 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़कर 81,548.73 पर बंद हुआ। यहां लगातार चौथा दिन तेजी रही। निफ्टी 32.40 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर लगभग तीन सप्ताह के उच्च स्तर 25,005.50 पर बंद हुआ था। यह लगातार सातवें दिन की बढ़त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed