{"_id":"68a3f722f7eab5d94e042bfa","slug":"share-market-opening-bell-today-stock-exchange-sensex-nifty-crossed-24900-dollar-rupee-all-details-here-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: जीएसटी सुधारों की हलचल के बीच शेयर बाजारों में तेजी; सेंसेक्स उछला, निफ्टी भी गुलजार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market: जीएसटी सुधारों की हलचल के बीच शेयर बाजारों में तेजी; सेंसेक्स उछला, निफ्टी भी गुलजार
Tue, 19 Aug 2025 09:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:31 AM IST
सार
घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 203.44 अंक चढ़कर 81,477.19 पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 53.4 अंक बढ़कर 24,930.35 पर पहुंचा। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 87.23 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल
- फोटो : PTI
विस्तार
दिवाली तक जीएसटी व्यवस्था में बड़े सुधारों की योजनाओं से बाजार में आशावाद के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी देखी गई। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में पिछले दिन की तेजी जारी रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 203.44 अंक चढ़कर 81,477.19 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 53.4 अंक बढ़कर 24,930.35 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, टाइटन और इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। हालांकि, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 550.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'जीएसटी के मोर्चे पर सरकार की नीतिगत पहलों और अगली पीढ़ी के सुधारों के संकेतों ने बाजार की धारणा में सुधार किया है।' उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस की वार्ता से संकेत मिलता है कि युद्ध समाप्त होने की प्रबल संभावना है। अगर ऐसा होता है तो रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त शुल्क बेमायने हो जाएगा। यह बाजार के नजरिए से सकारात्मक साबित हो सकता है।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजार सोमवार को स्थिर रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत गिरकर 66.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
बीते दिन का हाल
इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 676.09 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,273.75 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 245.65 अंक या 1 प्रतिशत चढ़कर 24,876.95 पर बंद हुआ था।