फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update Today Gift Nifty 50 Jumped Stock Market Sensex Today News in Hindi

Share Market Opening Bell: बीते दिन की गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार; सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी भी उछला

Tue, 08 Apr 2025 09:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 08 Apr 2025 09:22 AM IST
सार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में अच्छी खासी तेजी देखी गई। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 2,226.79 अंक गिरकर 73,137.90 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 742.85 अंक गिरकर 22,161.60 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं शेयर बाजार का आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market Update Today Gift Nifty 50 Jumped Stock Market Sensex Today News in Hindi
शेयर मार्केट - फोटो : PTI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ खुले। बीते दिन की गिरावट के बाद संभलकर कारोबार करते हुए घरेलू शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में अच्छी खासी तेजी देखी गई। सेंसेक्स 1,283.75 अंक उछलकर 74,421.65 अंक पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 415.95 अंक बढ़कर 22,577.55 अंक पर आ गया।

विज्ञापन


इससे पहले वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता और अमेरिका में मंदी की बढ़ती आशंकाओं के बीच सोमवार को पूरी दुनिया के शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिखी थी। भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा था और सेंसेक्स व निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस दौरान 30 शेयरों के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स में बीते10 महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- टैरिफ हंगामे के बीच एशियाई बाजार संभले, जापान के निकेइ 225 शेयर सूचकांक में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन


टैरिफ हंगामे के बीच एशियाई बाजार संभले
दुनियाभर के बाजारों में सोमवार को आई भारी गिरावट के बीच मंगलवार को तस्वीर बदली नजर आई। इस दौरान एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी देखी गई। जापान का निक्केई 225 शेयर सूचकांक एक दिन पहले 8 प्रतिशत गिरा, लेकिन मंगलवार को इसमें 5.5 प्रतिशत की तेजी देखी गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी तेजी देखी गई। 

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


 

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




ऐसी रही बाजार की चाल
शुरुआती कारोबार में मंगलवार को शेयर बाजारों में जोरदार उछाल आया। एशियाई बाजारों में सुधार और सभी क्षेत्रों में खरीदारी के बाद यह तेजी देखने को मिली। सोमवार को निवेशकों को हैरान करने वाले उतार-चढ़ाव से उबरते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,283.75 अंक या 1.75 फीसदी बढ़कर 74,421.65 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 415.95 अंक या 1.87 फीसदी बढ़कर 22,577.55 अंक पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 9,040.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,122.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को छोड़कर सभी सेंसेक्स कंपनियां सकारात्मक दायरे में कारोबार करती दिखीं। टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो और टाटा स्टील सबसे ज्यादा फायदे में दिखे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed