फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News

Share Market Opening: गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में कंपनियों को हुए नफे-नुकसान जानिए

Tue, 29 Jul 2025 09:37 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 29 Jul 2025 09:37 AM IST
सार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में सूचीबद्ध अधिकांश कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी की कंपनियों के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई। जानिए कंपनियों को हुए नफे-नुकसान का ब्योरा

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दिखी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 270.77 अंक गिरकर 80,620.25 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 71.25 अंक गिरकर 24,609.65 अंक पर आ गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का ये रहा हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और ट्रेंट लाभ में रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 6,082.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

विज्ञापन


जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "बाजार के लिए अभी अनुकूल परिस्थितियों की तुलना में प्रतिकूल परिस्थितियां अधिक हैं। बाजार पर सबसे बड़ा दबाव यह है कि भारत और अमेरिका के बीच अपेक्षित व्यापार समझौता अभी तक नहीं हो पाया है और 1 अगस्त की समयसीमा से पहले समझौते की संभावना कम होती जा रही है। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की खरीदारी के बावजूद एफआईआई की निरंतर बिकवाली बाजार को प्रभावित कर रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में दिखा मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग नीचे कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहा था। सोमवार को अमेरिकी बाजार मिश्रित रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत बढ़कर 70.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजारों में सोमवार को तीसरे दिन भी गिरावट रही। सोमवार को सेंसेक्स 572.07 अंक या 0.70 प्रतिशत गिरकर 80,891.02 पर बंद हुआ था। निफ्टी 156.10 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 24,680.90 पर बंद हुआ था।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed