फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News

Share Market Opening: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 1300 अंक गिरा, निफ्टी ने 415 अंक के गोते लगाए

Fri, 13 Jun 2025 09:30 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 13 Jun 2025 09:30 AM IST
सार

गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 823 अंक गिरकर 81,691.98 अंक पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 253.20 अंक गिरकर 24,888.20 अंक पर आ गया था। आइए जानते हैं आज का हाल...। 

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

विस्तार

अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1337.39 अंक गिरकर 80,354.59 पर खुला। जबकि एनएसई निफ्टी 415.2 अंक गिरकर 24,473 पर खुला। इससे पहले गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 823 अंक गिरकर 81,691.98 अंक पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 253.20 अंक गिरकर 24,888.20 अंक पर आ गया था। 

विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/06/13/whatsapp-image-2025-06-13-at-94748-am_684ba6ccc3717.jpeg

विज्ञापन

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/06/13/whatsapp-image-2025-06-13-at-94802-am_684ba6e3ddd97.jpeg
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यपूर्व के तनाव से तेल आपूर्ति पर पड़ सकता है असर 
यह तीव्र गिरावट इस्राइल के ईरान पर किए गए हमले के बाद आई। इसने व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंकाएं बढ़ गईं। बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने बताया कि इस्राइल ने जवाबी हमले की आशंका में राष्ट्रीय आपतकाल घोषित किया है, जिससे स्थिति अस्थिर बनी हुई है। अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई में फारस की खाड़ी के तेल आपूर्ति मार्गों को बॉल्क करने का रास्ता चुना तो तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और कीमत बढ़ सकती है।  इसके मद्देनजर तेल में तेजी देखने को मिल रही है। साथ ही, सोना और जापानी येन जैसे सुरक्षित निवेश में तेजी है। अमेरिका वायदा और प्रमुख एशियाई सूचकांक में भी तेज गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने जोखिम न लेने का फैसला किया। 

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से विमानन शेयरों में दिखी गिरावट
इसी बीच गुरुवार को हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने विमानन संबंधित शेयरों में घबराहट बढ़ा दी है। अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गुरुवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में बोइंग के शेयरों में 4.79 प्रतिशत की गिरावट आई। भारतीय एयरलाइन के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। इंडिगो में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और स्पाइसजेट में शुरुआती सत्र में 3.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

सिंगापुर एयरलाइंस के शेयरों में भी गिरावट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद शुक्रवार को सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) के शेयर में तेज गिरावट के साथ खुले। सिंगापुर एयरलाइंस की भारतयी राष्ट्रीय एयरलाइन में 25.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। बाजार खुलते ही सुबह करीब नौ बजे एसआईए के शेयर 2.1 प्रतिशत या 0.15 सिंगापुर डॉलर गिरकर 6.88 सिंगापुर डॉलर पर आ गए, जो इस महीने का सबसे निचला स्तर है। वहीं गुरुवार को यह 7.03 सिंगापुर डॉलर पर बंद हुआ था। इस दौरान करीब 723,200 शेयरों का लेनदेन हुआ। ऐसी गिरावट 16 मई, 2025 के बाद पहली बार देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed