फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update Today Sensex Down Gift NIFTY 50 Stock Market All Details in Hindi

Share Market Opening Bell: फिर लाल निशान पर खुला शेयर बाजार; शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने वापसी

Wed, 19 Feb 2025 09:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 19 Feb 2025 09:37 AM IST
सार

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन बाद में शेयरों की खरीदारी और विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह से इसमें थोड़ी तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 386.01 अंक की गिरावट के साथ 75,581.38 अंक, जबकि एनएसई निफ्टी 130.45 अंक फिसलकर 22,814.85 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Share Market Update Today Sensex Down Gift NIFTY 50 Stock Market All Details in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में जारी गिरावट थमने का नाम ही नहीं ने रही है। बुधवार को भी शेयर बाजार लाल निशान पर ही खुले। सेंसेक्स और निफ्टी ने भारी गिरावट के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 386.01 अंक की गिरावट के साथ 75,581.38 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 130.45 अंक फिसलकर 22,814.85 अंक पर पहुंचा। हालांकि, बाद में सेंसेक्स-निफ्टी ने वापसी की और फिलहाल हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,786.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन


सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन बाद में शेयरों की खरीदारी और विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह से इसमें थोड़ी तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 386.01 अंक की गिरावट के साथ 75,581.38 अंक, जबकि एनएसई निफ्टी 130.45 अंक फिसलकर 22,814.85 अंक पर आ गया। हालांकि, बाद में दोनों ने शुरुआती नुकसान की भरपाई की और बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 134.16 अंक की बढ़त के साथ 76,120.85 अंक पर और निफ्टी 38.60 अंक चढ़कर 22,983.90 अंक पर रहा।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed