गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी कमजोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 380.44 अंकों की गिरावट हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111.90 अंको की गिरावट के साथ खुला।
38582.82 के स्तर पर खुला सेंसेक्स
380.44 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के बाद सेंसेक्स 38582.82 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो 111.90 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 11600.40 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो बीपीसीएल, और एशियन पेंट्स के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, आरआईएल, यस बैंक, टाटा स्टील, वेदांता, टाटा मोटर्स, इंफोसिस और एचयूएल के स्टॉक्स शामिल रहे।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सभी सेक्टर्स लाल निशान के साथ खुलें। इनमें आईटी, मेटल, बैंक, इंफ्रा, ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी शामिल है।
प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 43.32 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 38919.94 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 75.10 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के बाद 11637.20 के स्तर पर था।
शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला था शेयर बाजार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। 41.39 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39022.82 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो 10.90 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11735.70 के स्तर पर खुला था।
गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के बाद 69.29 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.22 के स्तर पर बंद हुआ था।