फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opened with red mark on monday, rupee opened lower against dollar

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट

Mon, 13 May 2019 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 13 May 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
share market opened with red mark on monday, rupee opened lower against dollar

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 69.91 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंकों की गिरावट के साथ खुला। 

विज्ञापन

37393.08 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

69.91 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 37393.08 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 27 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11251.90 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टाटा स्टील, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और इंडियाबिल्स हाउसिंग के स्टॉक्स शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त अन्य सभी सेक्टर्स लाल निशान के साथ खुले। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 221.78 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37684.77 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 0.30 अंक यानी शून्य फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11279.20 के स्तर पर था। 

गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में 23 पैसे की गिरावट आई। इस गिरावट के बाद रुपया  70.14 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 69.91 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed