दिनभर के कारोबार के बाद हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सोने का भाव भी बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 248.57 अंकों की बढ़त के बाद 39683.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 80.70 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11924.80 के स्तर पर पहुंच गया।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को आईओसी, टाटा स्टील, यस बैंक, एनटीपीसी और एल एंड टी के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, जी एंटरटेनमेंट, टेक महिंद्रा और रेलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को फार्मा और आीटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, बैंक, मेटल, एनर्जी और इंफ्रा शामिल है।
वैश्विक संकेतों से सोने का वायदा भाव बढ़ा
सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को सोने का वायदा भाव 97 रुपये तक चढ़कर 31,627 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का जून अनुबंध 97 रुपये या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 31,627 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। इसमें 5,569 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सोने का अगस्त आपूर्ति का अनुबंध 88 रुपये या 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 31,774 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। इसमें 10,639 लॉट का कारोबार हुआ।
न्यूयॉर्क में सोना 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1,291 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।