फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opened lower on friday, rupee opened at 69.16 against dollar

सेंसेक्स में 42 अंकों की गिरावट, 69.19 के स्तर पर हुई रुपये की शुरुआत

Fri, 07 Jun 2019 09:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 07 Jun 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
share market opened lower on friday, rupee opened at 69.16 against dollar

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 41.80 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 39487.91 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7.30 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के बाद 11836.50 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो बीपीसीएल, एचयूएल, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, इंडसइंड बैंक, यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, गेल, गोदरेज प्रॉपर्टीज और पेज इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स शामिल हैं।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो मेटल, बैंक और आईटी हरे निशान के साथ खुले। वहीं एफएमसीजी, एनर्जी और फार्मा लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 4.65 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39534.37 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 39.10 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11882.90 के स्तर पर था। 

गुरुवार को 553.82 अंक टूटा था सेंसेक्स 

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती की घोषणा के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 553.82 अंक यानी 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था, जिसके बाद ये 39529.72 के स्तर पर पहुंचा। वहीं दिनभर के कारोबार के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 177.90 अंक यानी 1.48 फीसदी की गिरावट के बाद 11843.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

69.19 के स्तर पर खुला रुपया 

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.19 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 69.27 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed