फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opened higher on monday, sensex opened beyond 39000

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला बाजार, 39,000 के पार हुई सेंसेक्स की शुरुआत

Mon, 10 Jun 2019 09:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Jun 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
share market opened higher on monday, sensex opened beyond 39000

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 296.45 अंकों की बढ़त के साथ 39912.35 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.10 अंकों की बढ़त के बाद 11956.80 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो इंडियाबुल्स हाउसिंग, वेदांता, टाटा स्टील, जी एंटरटेनमेंट, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), डीएचएफएल और इंडिया सीमेंट के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जे एंड के बैंक, रिलायंस पावर, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस इंफ्रा के स्टॉक्स शामिल हैं।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें मेटल, पीएसयू बैंक, आईटी, एफएमसीजी, इंफ्रा, ऑटो और फार्मा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 111.69 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39727.59 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 56.90 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11927.60 के स्तर पर था। 

शुक्रवार को 39615.90 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

इससे पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 86.18 अंकों की बढ़त के साथ 39615.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.90 अंकों की बढ़त के साथ 11870.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

69.45 के स्तर पर खुला रुपया 

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.45 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 69.47 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed