{"_id":"5d1ecb928ebc3e3c90531a2a","slug":"share-market-opened-higher-before-budget-2019-sensex-crosses-40000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2019 से बाजार नाखुश, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बजट 2019 से बाजार नाखुश, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट
Fri, 05 Jul 2019 01:42 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे संसद में पूर्ण बजट पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। ऐसे में शुक्रवार को सुबह सेंसेक्स 40,000 के पार पहुंच गया था। लेकिन बाद में बाजार में गिरावट देखने को मिली। दोपहर 1:30 बजे के करीब 353.35 अंक यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के बाद सेंसेक्स 39554.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 123.25 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के बाद 11823.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
जोरदार उछाल के साथ खुला था बाजार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 106.99 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 40.015.05 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 11978.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
Sensex at 40,027.21, up by 119.15 points. #Budget2019 pic.twitter.com/bPiscvNZsK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 5, 2019