फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Open latest News Update Today BSE Sensex breaks 700 points NSE Nifty opens below 17600

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 17600 से नीचे खुला

Fri, 21 Jan 2022 09:25 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Jan 2022 09:25 AM IST
सार

Stock Market Opened On Red Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 550 अंक टूटकर 58,914 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 158 अंक की फिसलन के साथ 17,599 के स्तर पर खुला।

 

विज्ञापन
Share Market Open latest News Update Today BSE Sensex breaks 700 points NSE Nifty opens below 17600
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 550 अंक टूटकर 58,914 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 158 अंक की फिसलन के साथ 17,599 के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के तुरंत बाद ये गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 700 अंक तक टूट गया। फिलहाल, सेंसेक्स 695 अंक और निफ्टी 197 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी
बीते कारोबारी दिन लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स दिन भर की तेज गिरावट देखने के बाद अंत में 634 अंक टूटकर 59,464 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी भी बाजार खुलने के साथ ही लाल निशान पर कारोबार करता रहा और अंत में 181 अंक की गिरावट के साथ 17,757 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को कारोबार के दौरान, सेंसेक्स 923 अंक तक टूटकर 59,200 के स्तर पर पहुंच गया था। इसके साथ ही निफ्टी भी 248 अंक तक फिसलकर 17,689 के स्तर पर पहुंच गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed