फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market on three months low, reliance industries lost 70k crore in four days

तीन माह के निचले स्तर पर शेयर बाजार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चार दिन में डूबे 70 हजार करोड़

Thu, 09 May 2019 04:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 09 May 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
share market on three months low, reliance industries lost 70k crore in four days
- फोटो : PTI

शेयर बाजार तीन माह के निचले स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में जारी गिरावट का असर सेंसेक्स और निफ्टी में भी देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने से चार दिन से बाजार में गिरावट का दौर बना हुआ है। हालांकि भारतीय बाजार में यह लगातार सातवां दिन था, जब गिरावट के साथ बाजार बंद हुआ। इस वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चार दिन में 70 हजार करोड़ रुपये डूब गए। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 230.22 अंक गिरकर 37,558.91 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 57 अंक लुढ़ककर 11301.80 पर बंद हुआ। इस दौरान सबसे बड़ी गिरावट बैंकिंग और इंफ्रा से जुड़े शेयरों में देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोल इंडिया के शेयरों में 3.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन

टीसीएस बनी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस के चार दिन में शेयरों में चार फीसदी की गिरावट के चलते 70 हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। आरआईएल मार्केट वैल्यू के मामले में टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस से पीछे छूट गई। इस प्रकार गुरुवार को आरआईएल का 3.50 फीसदी की गिरावट के साथ 1254 रुपये पर कारोबार कर रहा था और कंपनी की वैल्यूएशन घटकर 7.95 लाख करोड़ रुपये रह गई। वहीं टीसीएस 8.14 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के वक्त यह था कारोबार का हाल

सुबह के वक्त बाजार में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा था। हालांकि मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी शेयरों से बाजार को कुछ सहारा मिल रहा था। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.02 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 0.27 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.10 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 0.76 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही थी। प्राइवेट बैंक शेयरों पर दबाव के चलते बैंक निफ्टी 0.42 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,872.25 के स्तर पर नजर आ रहा है।

share market on three months low, reliance industries lost 70k crore in four days

वायदा बाजार में सोना चमका

वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से वायदा बाजार में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 77 रुपये बढ़कर 31,762 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 77 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,762 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी। इसमें 9,432 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये मूल्यवान धातु का भाव 89 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,955 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 6,150 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार मुख्य रूप से वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में सोने का भाव मजबूत हुआ। निवेशक चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता से पहले आशान्वित हैं।वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,283.40 डालर प्रति औंस पर पहुंच गयी। 

चांदी वायदा में 92 रुपये की तेजी

विदेशों में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 92 रुपये तक की तेजी के साथ 37,494 रुपये प्रति किग्रा हो गई। एमसीएक्स में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध के भाव 92 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,494 रुपये प्रति किग्रा हो गये जिसमें 22,666 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 93 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,001 रुपये प्रति किग्रा हो गये जिसमें 553 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार बढ़ाने के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 14.86 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed