शेयर बाजार में दिखा हाई जोश, 600 अंक चढ़कर 39400 के हुआ पार सेंसेक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में मोदी सरकार की दोबारा वापसी से एकदम हाई जोश दिखा। सेंसेक्स में 600 अंकों का उछाल देखा गया, वहीं निफ्टी भी 180 अंकों के पार चला गया। सेंसेक्स 623.33 अंकों की बढ़त के साथ 39,434.72 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का निफ्टी 187.05 अंकों की मजबूती के साथ 11,844.10 के स्तर पर बंद हुआ है।
खुलने के बाद सेंसेक्स में 572.45 अंकों की तेजी
बाजार खुलने के करीब चार घंटे बाद सेंसेक्स में 572.45 अंक यानी 1.47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही सेंसेक्स 39363.56 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी तेजी का सिलसिला जारी है। 173.30 अंक यानी 1.46 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11827.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी बैंक, आईओसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और आरआईएल के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, ओएनजीसी और बजाज ऑटो के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें बैंक, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, फार्मा और एफएमसीजी शामिल है।
एक हफ्ते में निफ्टी तीन तो बैंक निफ्टी पांच फीसदी से ज्यादा उछला है। पिछले पांच दिनों में ही एसबीआई 10 फीसदी तो इंडसइंड बैंक 18 फीसदी से ज्यादा भागा है। बैंक निफ्टी पहली बार 31,000 के पार बंद हुआ है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 803 प्वाइंट चढ़कर 31,213 पर बंद हुआ है।
आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। एचपीसीएल आज जून 2018 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुआ है। एक हफ्ते में ये शेयर 10 फीसदी भागा है। इंफ्रा पर खर्च बढ़ने की उम्मीद से जोश में आज कैपिटल गुड्स शेयर इंडेक्स 1 साल के ऊपरी स्तर के करीब पहुंच गया। 1 हफ्ते में एलएंडटी 10 फीसदी तो बीईएल 17 फीसदी भागा है। आज निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।