फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market on a record high, shares of dixon technology surge 70 percent on tuesday

शेयर मार्केट ने छुई नई ऊंचाई, 70 फीसदी तक चढ़े डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयर

Mon, 18 Sep 2017 03:45 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल/हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल/हर्षित गौतम Updated Mon, 18 Sep 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
share market on a record high, shares of dixon technology surge 70 percent on tuesday
- फोटो : self

भारतीय स्टॉक मार्केट ने सोमवार को एक नई ऊंचाई को छूते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) कारोबार के पहले दिन सोमवार को बड़ी उछाल के साथ खुला, वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 79 अंकों की बढ़त के साथ 10,165 के स्तर पर खुला। कई कंपनियों ने इस रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोत्तरी के बाद जमकर मुनाफा कमाया।

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक निफ्टी ने बाजार बंद होने तक 10,170 का नया मुकाम हासिल किया। अगस्त में निफ्टी ने 10,137 का आंकड़ा छुआ था। वहीं सेंसेक्स में भी 212 अंकों की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इस रिकॉर्ड ऊंचाई की वजह से नोएडा की एक कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजी ने अपने शेयर में 70 फीसदी तक बढ़त दर्ज की।  
विज्ञापन


इस बढ़त की वजह से डिक्सन के शेयर 1766 से 2999 की ऊंचाई तक पहुंच गए। यानि कि इस कंपनी में पैसा लगाने वालों की रिकॉर्ड ऊंचाई से पौ-बारह हो गई। इस साल डॉलर के मुकाबले रुपया भी खासा मजबूत रहा है। शुक्रवार को जहां रुपया 64.07 पर बंद हुआ था वो सोमवार को भी 64.03 पर ट्रेंड करता रहा। घरेलू शेयर मार्केट में बढ़ती खरीदारी की वजह से इस साल शेयर बाजार ने 24 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वजह से आया शेयर मार्केट में 24 फीसदी तक उछाल
शेयर मार्केट में अभी तक स्टॉक में 24 फीसदी तक का उछाल आ चुका है। स्थानीय संस्थागत निवेशक सितंबर तक  मार्केट में 70 हजार करोड़ का निवेश कर चुके हैं। वहीं रिटेल इन्वेस्टर म्युचुअल फंड में एसआईपी के जरिए अभी तक 5 हजार करोड़ रुपये मार्केट में जमा कर दिए हैं, जिससे छोटे निवेशकों भी फायदा पहुंच रहा है। 

इसके चलते मार्केट एक्सपर्ट को अनुमान है कि निफ्टी 10 हजार से ऊपर के लेवल पर बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed