फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market on a rally for eight consecutive day, rupee opens on flat note

सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया नया कीर्तिमान, आरबीआई की पॉलिसी से पहले दिखा बड़ा उछाल, रुपये में सुस्ती

Wed, 01 Aug 2018 11:34 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Share market on a rally for eight consecutive day, rupee opens on flat note
sensex

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक समीक्षा नीति से पहले भारतीय शेयर बाजार ने नया कीर्तिमान बनाया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही नए शिखर पर पहुंच गए। वहीं रुपये में सुस्ती देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 71 अंक की बढ़त के साथ 37,677 के स्तर पर और निफ्टी 24 अंक चढ़कर 11,381 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। खुलने के बाद निफ्टी ने 11,386.9 का नया रिकॉर्ड उच्चतम स्तर बनाया, तो सेंसेक्स भी 37,711.9 की नई ऊंचाई पर पहुंचने में कामयाब रहा। निफ्टी छह बार और सेंसेक्स आठवीं बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला है। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में आईओसी, बजाज ऑटो, ल्यूपिन, एचपीसीएल, बीपीसीएल, वेदांता, भारती एयरटेल, टीसीएस और कोटक महिंद्रा बैंक 2.4-1.1 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आदित्य बिड़ला फैशन, भारत फोर्ज, एम्फैसिस और अदानी पावर 4.5-2.25 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में क्यूपिड, जेके पेपर, हुहातामकी पीपीएल, ओरिएंट पेपर और 8के माइल्स 12.4-5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.65 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त लेकर 37,690.23 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स लगातार पिछले सात कारोबारी दिवसों में 1,110.21 अंक मजबूत हुआ है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.45 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,378.95 अंक पर रहा। तेल एवं गैस, एफएमसीजी, पीएसयू, धातु और बैंकिंग समूहों की अगुआई में सारे समूह 0.95 प्रतिशत तक की तेजी में रहे।

ब्रोकरों ने कहा कि मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा से पहले निवेशकों ने अपनी बोलियां बढ़ायी तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भी लिवाली में दिलचस्पी दिखायी। इस बीच पिछले दिवस के कारोबार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 572.21 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 290.87 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे।

वॉल स्ट्रीट में कल आयी तेजी के बाद एशियाई बाजार आज शुरुआती कारोबार में तेजी में रहे। जापान का निक्की 0.54 प्रतिशत, हांग कांग का हैंग सेंग 0.35 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.21 प्रतिशत की बढ़त में रहे।


अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज कल 0.43 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

रुपये में सुस्ती बरकरार
रुपये की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसा गिरकर 68.55 के स्तर पर सपाट खुला है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 68.54 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed