{"_id":"5b570e6d4f1c1b44748b68e9","slug":"share-market-made-new-record-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड, सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड, सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर तिमाही नतीजे के उत्साह में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को नए ऐतिहासिक ऊपरी स्तर पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 106.50 अंकों की तेजी के साथ 36,825.10 के नए ऐतिहासिक ऊपरी स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स ने दिनभर के कारोबार का ऐतिहासिक ऊपरी स्तर 36,902.06 को भी छूआ। इसने सोमवार को भी दिनभर के कारोबार का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर 36,749.69 को छूआ था। एनएसई का निफ्टी भी 49.55 अंकों की तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊपरी स्तर 11,134.30 पर बंद हुआ। निफ्टी ने पिछला रिकॉर्ड ऊपरी स्तर 29 जनवरी को 11,130.40 का बनाया था।
विज्ञापन
ब्रोकरों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही लिवाली और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा की गई नई लिवालियों से बाजार में तेजी को बल मिला। इसके साथ ही कुछ और कंपनियों द्वारा उत्साहवर्धक तिमाही नतीजे जारी किए जाने से तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझानों ने भी निवेशकों में जोखिम लेने की भावना का संचार किया।
विज्ञापन
सेंसेक्स समूह में लार्सन एंड टुब्रो में सर्वाधिक 3.36 फीसदी तेजी रही, जबकि हीरोमोटो कॉर्प में सर्वाधिक 1.97 फीसदी गिरावट रही।