फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market losses 300 points on closing, gold-silver too lost its shine

सेंसेक्स ने खोई दिनभर की बढ़त, सोने-चांदी की कीमतों में दिखी गिरावट

Mon, 18 Mar 2019 04:25 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 18 Mar 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
share market losses 300 points on closing, gold-silver too lost its shine

शेयर बाजार में सोमवार के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी शुरुआती चमक को खो दिया। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 330 अंकों की तेजी बनाई थी, लेकिन कारोबार बंद होते वक्त यह केवल 70 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन


निफ्टी 35 अंकों की तेजी के साथ 11,462 अंकों पर बंद हुआ।मुनाफा वसूली के चलते सेंसेक्स कई बार लाल निशान में चल गया। अंत में दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 38,095 अंकों पर बंद होने में कामयाब रहा। शुरुआती तेजी के बाद निफ्टी 11,502 के स्तर तक पहुंच गया था। निफ्टी भी दिन के अंत में यह अपनी बढ़त खोते हुए 11,462 अंकों पर बंद हुआ।  
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 15141.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 14818.19 के स्तर पर बंद हुआ। तेल-गैस शेयरों में भी आज जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स आज 1.55 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली। सराफा बाजार में सोना 280 रुपये गिरकर 32830 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी भी 345 रुपये की कमजोरी के साथ 38,725 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed