फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market live updates on 11 december urjit patel counting for five states

क्या शेयर बाजार समझ गया है नतीजों का गणित, पहले धड़ाम, फिर चढ़ा

Tue, 11 Dec 2018 12:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
share market live updates on 11 december urjit patel counting for five states

500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार ने फिर से मजबूती दिखानी शुरू कर दी है। सेंसेक्स फिलहाल 36 अंकों की मजबूती के साथ 34998 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 10493 पर है। 

विज्ञापन


शेयर बाजार के फिर से हरे निशान के साथ कारोबार करने से लगता है कि दो राज्यों में भाजपा सरकार बना सकती है। हालांकि अभी भी कांग्रेस के साथ दोनों राज्यों में कांटे की टक्कर चल रही है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि कौन सी पार्टी सत्ता पर कब्जा करेगी। 
विज्ञापन


देखने को मिली शानदार रिकवरी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में बीजेपी के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के संकेतों का शेयर बाजार पर असर दिखने लगा है। मंगलवार को सेंसेक्स में निचले स्तरों से 450 अंकों की शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल सेंसेक्स 50 अंकों की कमजोरी के साथ 34900 से ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 10485 पर फ्लैट बना हुआ है। इससे पहले आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे का भी बाजार पर प्रेशर दिख रहा था।

गिरावट के साथ खुला था बाजार

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से उर्जित पटेल के इस्तीफा देने और पांच राज्यों में हो रही मतगणना का असर सुबह के वक्त शेयर बाजार में देखने को मिला था। रुपये में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक गिर गया था। वहीं निफ्टी भी 10500 के नीचे चला गया है। फिलहाल सेंसेक्स 34959.72 और निफ्टी 10488 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 


1.12 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया

रुपये की शुरुआत भारी कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 1.12 रुपये की कमजोरी के साथ 72.46 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल भी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। रुपया कल 54 पैसे टूटकर 71.34 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed