{"_id":"642f95a90ad52e27d0093d23","slug":"share-market-holiday-today-sensex-nifty-holiday-for-good-friday-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Holiday: शेयर बाजार में आज गुड फ्राइडे की छुट्टी, 3 दिन सेंसेक्स-निफ्टी मे नहीं होगा कारोबार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Holiday: शेयर बाजार में आज गुड फ्राइडे की छुट्टी, 3 दिन सेंसेक्स-निफ्टी मे नहीं होगा कारोबार
Fri, 07 Apr 2023 09:45 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 07 Apr 2023 09:45 AM IST
सार
Share Market Holiday: बाजार में अब कारोबार सोमवार को शुरू होगा क्योंकि आज के बाद कल शनिवार और परसों रविवार होने के कारण भी बाजार में कारोबार नहीं होगा। ऐसे में निवेशकों को ट्रेडिंग या शेयरों में निवेश करने का अगला मौका सोमवार को ही मिलेगा।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
Share Market Holiday: शेयर बाजार में आज गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। इस मौके पर सेंसेक्स-निफ्टी मे नहीं होगा कारोबार नहीं होगा। बाजार में अब कारोबार सोमवार को शुरू होगा क्योंकि आज के बाद कल शनिवार और परसों रविवार होने के कारण भी बाजार में कारोबार नहीं होगा। ऐसे में निवेशकों को ट्रेडिंग या शेयरों में निवेश करने का अगला मौका सोमवार को ही मिलेगा। आज शुक्रवार को इस हफ्ते में यह दूसरी छुट्टी है। इससे पहले मंगलवार को भी महावीर जयंती के मौके पर बाजार बंद थे। इसके अलावे अगले हफ्ते शुक्रवार (14 अप्रैल 2023) को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन
जानें साल 2023 में और किस-किस दिन शेयर बाजार बंद रहेगा
- ईद उल फितर (रमजान ईद), 21 अप्रैल, 2023 शुक्रवार
- महाराष्ट्र दिवस, 01 मई, 2023 सोमवार
- ईद उल अजहा (बकरीद) 28 जून, 2023 बुधवार
- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2023 मंगलवार
- गणेश चतुर्थी 19 सितंबर, 2023 मंगलवार
- महात्मा गांधी जयंती 02 अक्तूबर, 2023 सोमवार
- दशहरा 24 अक्तूबर, 2023 मंगलवार
- दिवाली वलि प्रतिपदा 14 नवंबर, 2023 मंगलवार
- गुरुनानक जयंती 27 नवंबर, 2023 सोमवार
- क्रिसमस 25 दिसंबर, 2023 सोमवार
आरबीआई-एमपीसी के रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने के फैसले के बाद घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 143.66 अंक चढ़कर 59,832.97 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 42.10 अंक बढ़कर 17,599.15 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस हफ्ते तीन दिन के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.6% तक चढ़े हैं।
विज्ञापन