फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Holiday Share Market Holiday Today Holi Holiday in Equity Market on 7 March 2023

Share Market Holiday: शेयर बाजार में होली की छुट्टी आज, सेंसेक्स और निफ्टी में नहीं होगी खरीद-बिक्री

Tue, 07 Mar 2023 10:21 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 07 Mar 2023 10:21 AM IST
सार

Share Market Holiday: सात मार्च मार्च के अलावे शेयर बाजार इस महीने 30 मार्च को भी बंद रहेगा। महीने के आखिर में रामनवमी के मौके पर बाजार में कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आज की छुट्टी के दौरान इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी आज सेगमेंट बंद रहेगे।

विज्ञापन
Share Market Holiday Share Market Holiday Today Holi Holiday in Equity Market on 7 March 2023
शेयर बाजार एनएसई - फोटो : facebook: @NationalStockExchange

विस्तार

शेयर बाजार में होली की छुट्टी पर पिछले कई दिनों से जारी अनिश्चितता पर आखिरकार विराम लग गया है। सेंसेक्स और निफ्टी होली के मौके पर आज यानी 7 मार्च को ही बंद है। अब यह आधिकारिक रूप से साफ हो गया है। इससे पहले होली की छुट्टी 7 मार्च को रहेगी या 8 मार्च को इसे लेकर निवेशक और कारोबारी असमंजस में थे। 

विज्ञापन


बाजार में इस अनिश्चतता का कारण देश के कुछ हिस्सों में होली 7 मार्च को जबकि बाकी देश में होली 8 मार्च को मनाए जाने के कारण था। बता दें कि मंगलवार की छुट्टी से पहले सोमवार को और बीते हफ्ते शुक्रवार को बाजार में बढ़िया तेजी दिखी थी।
विज्ञापन


सात मार्च मार्च के अलावे शेयर बाजार इस महीने 30 मार्च को भी बंद रहेगा। महीने के आखिर में रामनवमी के मौके पर बाजार में कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आज की छुट्टी के दौरान इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी आज सेगमेंट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट केवल सुबह के सेशन में (सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे) तक बंद रहेगा। उसके बाद शाम के सेशन में यह खुल जाएगा। यानी इजीआर सेगमेंट आज शाम 5 बजे से अगली सुबह 9 बजे तक खुला रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed