फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market ended lower BSE Sensex below 35000 and nifty below 10500

26 अंकों की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 10500 के नीचे

Thu, 25 Jun 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 25 Jun 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
share market ended lower BSE Sensex below 35000 and nifty below 10500
शेयर बाजार - फोटो : PTI

सप्ताह चौथे तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 26.88 अंक नीचे 34842.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.16 फीसदी गिरकर 16.40 अंक नीचे 10288.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईटीसी, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, गेल, कोटक बैंक, वेदांता लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, सिप्ला, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एशियन पेंट्स, हिंडाल्को, आईओसी, एचसीएल टेक, इंफोसिस, श्री सीमेंट, एनटीपीसी, अडाणी पोर्ट्स और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज  मीडिया, ऑटो, मेटल, आईटी, पीएसयू बैंक और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, फार्मा, बैंक और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल निशान पर हुई बाजार की शुरुआत
आज शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। इससे पहले तीन दिनों से बाजार हरे निशान पर कुला था। आज सेंसेक्स 334.41 अंक यानी 0.96 फीसदी नीचे 34535.57 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.96 फीसदी यानी 99.10 अंकों की गिरावट के साथ 10206.20 के स्तर पर खुला। 


पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 561.45 अंक नीचे 34868.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.58 फीसदी गिरकर 165.70 अंक नीचे 10305.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed