{"_id":"5a2626e54f1c1bc5758b7081","slug":"share-market-down-by-100-points-on-tuesday-5-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिच की रेटिंग का शेयर मार्केट में बड़ा असर, सेंसेक्स में दिखी 100 अंकों की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
फिच की रेटिंग का शेयर मार्केट में बड़ा असर, सेंसेक्स में दिखी 100 अंकों की गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल मार्केट और फिच द्वारा जीडीपी की ग्रोथ रेट घटाने का असर मंगलवार को शेयर बाजार में देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपये भी इससे अछूता नहीं रहा। सेंसेक्स 100 अंकों तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 10100 के करीब आ गया था।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 32,756 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 33 अंक 10,095 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया।
पेट्रोलियम शेयरों का दिखा जलवा
बाजार में पेट्रोलियम और आईटी शेयरों का जलवा देखने को मिला। दिग्गज शेयरों में एचपीसीएल, बीपीसीएल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सिप्ला और टाटा मोटर्स बढ़त के साथ खुले हैं। टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, वेदांता, विप्रो, हिंडाल्को, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और हीरो मोटो गिरावट के साथ खुले।
विज्ञापन
रुपये में 9 पैसों की गिरावट
रुपये में 9 पैसों की गिरावट देखने को मिली। मंगलावर को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की गिरावट के साथ 64.55 के स्तर पर खुला था।