फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market down by 100 points on dhanteras

धनतेरस पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, 35 पैसे गिरा रुपया

Mon, 05 Nov 2018 10:21 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
share market down by 100 points on dhanteras
Sensex

धनतेरस के दिन शेयर बाजार और करेंसी मार्केट की अच्छी शुरुआत देखने को नहीं मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक टूटकर 35 हजार के नीचे फिसल गया। वहीं निफ्टी 40 अंक गिरकर 10,500 के करीब आ गया।

विज्ञापन


पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी का माहौल है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी गिरकर 25,680 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मीडिया, प्राइवेट बैंक, पावर और ऑयल एंड गैस शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं।  कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, रुपये में गिरावट और चालू खाता घाटे की खराब स्थिति इसकी वजह रही। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में आईओसी, एनटीपीसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और अदानी पोर्ट्स 4.2-1 फीसदी तक लुढ़के हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की कमजोरी के साथ 72.80 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.44 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed