{"_id":"5ecb446c8ebc3e904032ec8d","slug":"share-market-currency-market-close-on-25-may-due-to-eid-ul-fitr-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के मौके पर आज शेयर बाजार बंद, कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट में भी कारोबार नहीं","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
ईद के मौके पर आज शेयर बाजार बंद, कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट में भी कारोबार नहीं
Mon, 25 May 2020 09:37 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 25 May 2020 09:37 AM IST
सार
- पूरे देश में रमजान ईद ( ईद-उल-फितर ) का पर्व मनाया जा रहा है।
- आज ईद-उल-फितर पर घरेलू शेयर बाजार, कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट बंद हैं।
- 26 मई को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 मई 2020 को पूरे देश में रमजान ईद ( ईद-उल-फितर ) का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) में कारोबार नहीं हो रहा है। 26 मई को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा।
विज्ञापन
कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद
आज ईद-उल-फितर पर कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं। मेटल और बुलियन समेत होल सेल कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हो रहा है। साथ ही कमोडिटी फ्यूचर में भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है। मंगलवार से इन बाजारों में सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 260.31 अंक नीचे 30672.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.74 फीसदी लुढ़ककर 67 अंक नीचे 9039.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भी बाजार लाल निशान पर था। सेंसेक्स 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 176.06 अंक नीचे 30756.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 74.10 अंक नीचे 9032.15 के स्तर पर खुला था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का एलान किया। बावजूद इसके बाजार में गिरावट देखी गई।