फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing with red mark, rise in price of gold due to higher demand

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सोने की बढ़ती मांग के चलते कीमतों में हुआ इजाफा

Wed, 08 May 2019 04:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 08 May 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
share market closing with red mark, rise in price of gold due to higher demand

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 487.50 अंक गिरकर 37789.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 138.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 11359.50 के स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को यूपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल और कोल इंडिया के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और जी एंटरटेनमेंट के स्टॉक्स शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, एफएमसीजी, आईटी और बैंकिंग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा निकालने में लगे हैं निवेशक

फिलहाल निवेशक अपना पैसा निकालने में लगे हुए हैं। ऐसे में यह सभी संकेत राजनीतिक तौर पर भी कुछ कहना चाह रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे

लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। फिलहाल देश की 70 फीसदी से अधिक सीटों पर मतदान हो चुका है। अब केवल दो चरण बचे हैं जिनमें 118 सीटें पर 12 और 19 मई को वोट डाले जाएंगे।

छह दिनों में निवेशकों के डूबे लाखों रुपये

यह सीटें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में हैं। चौथा चरण 29 अप्रैल को था। उस दिन से लेकर आठ मई तक शेयर बाजार में कुछ खास इजाफा देखने को नहीं मिला है। शेयर बाजार में निवेशक पिछले छह दिन में लाखों करोड़ रुपये डूबा चुके हैं। 

share market closing with red mark, rise in price of gold due to higher demand

0.16 फीसदी चढ़ा सोने का भाव

घरेलू एवं वैश्विक जिंस बाजारों में मजबूत रुख के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 0.16 फीसदी चढ़कर 31,779 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोना 50 रुपये यानी 0.16 फीसदी बढ़कर 31,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 9,741 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

निवेशकों ने बढ़ाया सोने में निवेश

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध के नए सिरे से तेज होता देख निवेशकों ने सोने में निवेश बढ़ा दिया है। इससे दुनियाभर के बाजारों में सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

वहीं अगस्त महीने की डिलीवरी के लिये सोना 39 रुपये यानी 0.12 फीसदी बढ़कर 31,929 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 3,317 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed