फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today closing with red mark, gold silver price also fell

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सोना-चांदी भी हुआ सस्ता

Thu, 25 Apr 2019 04:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 25 Apr 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
share market today closing with red mark, gold silver price also fell

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 323.82 अंक गिरकर 38730.86 के स्तर पर पहुंचा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 84.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 11,641.80 के स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को बीपीसीएल, और यूपीएल के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें भारती इंफ्राटेल, टाटा स्टील, वेदांता और इंडियाबुल्स के स्टॉक्स शामिल हैं। दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को मारुति सुजुकी के शेयर 2.23 फीसदी गिरे।

विज्ञापन

2.23 फीसदी गिरा मारुति का शेयर

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने एक अप्रैल 2020 से डीजल गाड़ियों का उत्पादन बंद करने की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही शेयर बाजार में तत्काल प्रतिक्रिया देखने को मिली। बाजार में कंपनी का शेयर 2.23 फीसदी गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के शेयर में दिखी गिरावट

आज कारोबार खुलते ही कंपनी का शेयर 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 7014.25 पर खुला था। फिलहाल यह एनएसई पर 6905.25 पर बंद हुआ। वहीं बीएसई पर 7019 पर खुला था और 156 रुपये की गिरावट के साथ 6868.05 पर बंद हुआ। 

कम हुआ लाभ

मारुति ने आज ही मार्च 2019 में समाप्त हुई चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। नतीजों के अनुसार चौथी तिमाही में कंपनी का लाभ गिर गया और इसमें 4.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल समान तिमाही में 1882.10 करोड़ रुपये था। इस तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू मामूली बढ़त के साथ 21,459 करोड़ रुपये हो गया। 

share market today closing with red mark, gold silver price also fell

सोने के भाव में गिरावट

डॉलर में मजबूती से सटोरियों के सौदे घटाने के चलते गुरुवार को वायदा कारोबार में सोना 63 रुपये गिरकर 31,934 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलिवरी वाला सोना 63 रुपये यानी 0.20 फीसदी गिरकर 31,934 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 3,199 लॉट का कारोबार हुआ। 

इसी प्रकार, जून डिलिवरी वाला सोना 3 रुपये यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 31,815 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें 13,782 लॉट का कारोबार हुआ। बाजारसूत्रों ने कहा कि प्रतिभागियों के सौदे घटाने से वायदा कारोबार में सोने के भाव में नरमी आई। 

हालांकि, वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.19 फीसदी बढ़कर 1,277.88 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

180 रुपये टूटी चांदी

डॉलर में मजबूती से सटोरियों के सौदे घटाने के चलते गुरुवार को वायदा कारोबार में सोना 63 रुपये गिरकर 31,934 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलिवरी वाला सोना 63 रुपये यानी 0.20 फीसदी गिरकर 31,934 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 3,199 लॉट का कारोबार हुआ। 

इसी प्रकार, जून डिलिवरी वाला सोना 3 रुपये यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 31,815 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें 13,782 लॉट का कारोबार हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed