फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing sensex nifty down due to coronavirus

कोरोना वायरस महामारी से नहीं उबर पा रहा बाजार, 1375 अंक लुढ़ककर 29000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स

Mon, 30 Mar 2020 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 30 Mar 2020 03:45 PM IST
सार

  • आज शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 1375.27 अंक गिरकर 28440.32 के स्तर पर बंद हुआ।
  • एनएसई का निफ्टी 370.90 अंक गिरकर 8289.35 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
share market closing sensex nifty down due to coronavirus
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1375.27 अंक यानी 4.61 फीसदी की गिरावट के साथ 28440.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 370.90 अंक यानी 4.28 फीसदी की गिरावट के साथ 8289.35 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल मरीजों की संख्या 1071, ठीक हुए मरीजों की संख्या 100 और मृतकों वालों की संख्या 29 हो गई है। अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है। ना सिर्फ भारत, बल्कि कोरोना की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन


देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था और आम आदमी को राहत देने के लिए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। आरबीआई ने जनता को रेपो रेट कटौती के साथ लोन की ईएमआई पेमेंट में तीन महीने की मोहलत दी। लेकिन तब भी घरेलू बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सिप्ला, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया, डॉक्टर रेड्डी, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, गेल, टाइटन, कोल इंडिया और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, ऑटो, रियल्टी, आईटी, मेटल, पीएसयू बंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

दिनभर ऐसा रहा शेयर बाजार का हाल
शुरुआती कारोबार में सोमवार को बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 1070.59 अंक यानी 3.59 फीसदी की गिरावट के साथ 28745 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 284.65 अंक यानी 3.29 फीसदी की गिरावट के साथ 8375.60 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.43 बजे बीएसई का सेंसेक्स 1213.33 अंक लुढ़ककर 28602.26 पर पहुंच गया था और निफ्टी में 312.50 अंक की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद यह 8347.75 के स्तर पर था।


शुक्रवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 131.18 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 29815.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18.80 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 8660.25 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि उससे पहले लगातार तीन दिनों से बाजार बढ़त पर बंद हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed