फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing sensex high by 605 points nifty above 9500

शेयर बाजार: सेंसेक्स में 605 अंकों का उछाल, निफ्टी 9500 से ऊपर बंद

Wed, 29 Apr 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Apr 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
share market closing sensex high by 605 points nifty above 9500
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 605.64 अंक यानी 1.89 फीसदी की बढ़त के साथ 32720.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 172.45 अंक यानी 1.84 फीसदी की तेजी के साथ 9553.35 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंडाल्को, अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, गेल, जी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, एम एंड एम, कोल इंडिया और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉक्टर रेड्डी, टाइटन, इंडसइंड बैंक, सिप्ला, नेस्ले इंडिया, यूपीएल और कोटक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


रुपया 52 पैसे मजबूत होकर 75.66 प्रति डॉलर पर बंद
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर के नरम पड़ने तथा घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में रहने से बुधवार को अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 52 पैसे मजबूत होकर 75.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जब रुपया मजबूत हुआ है। इस दौरान रुपया 80 पैसे मजबूत हुआ है। कारोबार की शुरुआत में भारतीय मुद्रा 75.94 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। कारोबार के दौरान इसने 75.60 रुपये प्रति डॉलर का उच्चतम और 75.96 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ। अंत में यह 52 पैसे बढ़कर 75.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, मेटल, आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज सुबह लगातार तीसरे दिन बाजार बढ़त पर खुला। सुबह 9.16 बजे सेंसेक्स की शुरुआत 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 200.52 अंक ऊपर 32315.04 के स्तर पर हुई। वहीं निफ्टी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 56.70 अंक ऊपर 9437.60 के स्तर पर खुला।इसके बाद दोपहर 2.30 बजे 1.79 फीसदी यानी 574.79 अंक ऊपर सेंसेक्स 32689.31 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 161.50 अंकों की तेजी के साथ 9542.40 के स्तर पर था।


मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 371.44 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 32114.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 98.60 अंक यानी 1.06 फीसदी की तेजी के साथ 9380.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed