416 अंक लुढ़ककर 42,000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट
- दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।
- सेंसेक्स 416.46 अंकों की गिरावट के बाद 41,528.91 के स्तर पर बंद हुआ।
- एफएमसीजी और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 416.46 अंक यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के बाद 41,528.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.60 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के बाद 12,230.75 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को पावर ग्रिड, इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, गेल, आईटीसी, एशियन पेंट्स, बीपीसीएल, ग्रासिम और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, जी लिमिटेड, आईओसी, रिलायंस, कोल इंडिया, एनटीपीसी, टीसीएस, अडाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, प्राइवेट बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।
रिकॉर्ड स्तर पर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 201.41 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के बाद 42,146.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 47 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,399.35 के स्तर पर खुला था।
शुक्रवार को 41,945.37 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 12.81 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 41,945.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 3.15 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के बाद 12,352.35 के स्तर पर बंद हुआ था।