फिर लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 200 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स
- दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।
- सेंसेक्स 205.10 अंकों की गिरावट के बाद 41,323.81 के स्तर पर बंद हुआ।
- मीडिया और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 205.10 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के बाद 41,323.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.70 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 12,169.85 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को इंफ्राटेल, जी लिमिटेड, बीपीसीएल, कोल इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, ब्रिटानिया, रिलायंस और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा स्टील, एम एंड एम, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, मारुति, आईओसी, वेदांता लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, रियल्टी, आईटी, प्राइवेट बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक और ऑटो शामिल हैं।
लाल निशान पर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 145.78 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के बाद 41,383.13 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 55.55 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 12,169 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 416.46 अंक यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के बाद 41,528.91 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 121.60 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के बाद 12,230.75 के स्तर पर बंद हुआ था।