फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing on thursday in green mark rupee higher against dollar

लगातार दूसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी तेजी

Thu, 23 Apr 2020 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Apr 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
share market closing on thursday in green mark rupee higher against dollar
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 483.53 अंक यानी 1.54 फीसदी की बढ़त के साथ 31863.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.60 अंक यानी 1.38 फीसदी की तेजी के साथ 9313.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, जी लिमिटेड, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, हिंडाल्को और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, श्री सीमेंट, एनटीपीसी, ग्रासिम, यूपीएल, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। इनमें फार्मा, रियल्टी, आईटी, मीडिया, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया 62 पैसे की बढ़त के साथ 76.06 प्रति डॉलर पर
घरेलू शेयर बाजारों में लाभ और अन्य एशियाई मुद्राओं में मजबूती के रुख के बीच गुरुवार को रुपया 62 पैसे की बढ़त के साथ 76.06 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक ने कहा है कि वह मुक्त बाजार परिचालन (ओएमओ) के जरिए सरकारी प्रतिभूतियों की अतिरिक्त खरीद करेगा। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि इससे निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। अंतरबैंक विदेशी विनियम बाजार में रुपया 76.31 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। यह 76 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक भी गया। अंत में रुपया 62 पैसे की बढ़त के साथ 76.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 76.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 59.12 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 31320.43 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 13.05 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 9200.35 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.09 बजे 437.49 अंक (1.39 फीसदी) की तेजी के साथ सेंसेक्स 31817.04 पर और 121.85 अंक (1.33 फीसदी) की तेजी के साथ निफ्टी 9309.15 के स्तर पर था।


बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बुधवार को फेसबुक-जियो डील से घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 742.84 अंक यानी 2.42 फीसदी की बढ़त के साथ 31379.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 205.85 अंक यानी 2.29 फीसदी की तेजी के साथ 9187.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed