फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing on second day of week on a negative note

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भी गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 31500 के नीचे सेंसेक्स

Tue, 12 May 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 12 May 2020 03:47 PM IST
सार

  • सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भी बाजार गिरावट पर बंद हुआ।
  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत होकर 75.51 पर बंद हुआ।
  • देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
share market closing on second day of week on a negative note
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 190.10 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 31371.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 9196.55 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे मजबूत
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत होकर 75.51 (अस्थायी) पर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के साथ रुपया मजबूत हुआ। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार के बंद स्तर से गिरावट के साथ 75.89 पर खुला। लेकिन बाद में शुरूआती नुकसान से उबरा और अंत में 22 पैसे की बढ़त के साथ 75.51 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 75.49 और नीचे में 75.95 तक गया। सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 75.73 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज वेदांता लिमिटेड, एनटीपीसी, आईटीसी, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, इंफ्राटेल, बजाज फिन्सर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं रिलायंस, गेल, एशियन पेंट्स, सिप्ला, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉक्टर रेड्डी, बीपीसीएल, एचडीएफसी बैंक और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, आईटी, मीडिया, ऑटो, रियल्टी और मेटल हरे निशान पर बंद हुए।

संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, जिनमें 46,008 सक्रिय हैं, 22,455 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2293 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 21, कर्नाटक में 42, आंध्र प्रदेश में 33 और बिहार में 12 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 374.31 अंक नीचे 31186.91 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 102.50 अंक नीचे 9136.70 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.46 बजे सेंसेक्स में 63.06 अंक (0.52 फीसदी) की गिरावट देखी गई और यह 31398.16 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 36.80 अंक (0.40 फीसदी) नीचे 9202.40 के स्तर पर था।


सोमवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को दिनभर की सारी बढ़त गंवाकर शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 81.48 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 31561.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 12.30 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 9239.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed