फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark, share of DHFL fell more than 10 percent

10 फीसदी से भी ज्यादा टूटा DHFL का शेयर, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में गिरावट

Fri, 28 Jun 2019 03:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 28 Jun 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark, share of DHFL fell more than 10 percent

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DHFL) के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। दिनभर के कारोबार के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 191.77 अंकों की गिरावट के साथ 39394.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52.60 अंकों की गिरावट के बाद 11788.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

DHFL के शेयर में भारी गिरावट

आज डीएचएफएल ने चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा करनी थी, जिसे कंपनी ने टाल दिया है। इसके चलते शुक्रवार को डीएचएफएल का शेयर 10 फीसदी से भी ज्यादा टूटा।

विज्ञापन

10 फीसदी से ज्यादा टूटा डीएचएफएल का शेयर

शुक्रवार की डीएचएफएल का शेयर 72.70 के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर में 10.85 फीसदी यानी 8.85 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार की बात करें तो कंपनी का शेयर 81.50 के स्तर पर खुला था। वहीं पिछले कारोबारी दिन डीएचएफएल का शेयर 81.55 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएचएफएल के अतिरिक्त यस बैंक, टोल इंडिया और भारती इंफ्राटेल के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, गेल और मारुति सुजुकी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन पीएसयू बैंक में 0.67 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं मेटल में 1.13 फीसदी की गिरावट हुई। 

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.54 अंकों की बढ़त के बाद 39652.95 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.80 अंकों की बढ़त के साथ 11868.30 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 5.67 अंकों की गिरावट के साथ 39586.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी छह अंकों की गिरावट के बाद 11841.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed