फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark sensex nifty fell o tuesday

शेयर बाजार: 1011 अंक लुढ़ककर 31000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई गिरावट

Tue, 21 Apr 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 21 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark sensex nifty fell o tuesday
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1011.29 अंक यानी 3.20 फीसदी की गिरावट के साथ 30636.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 280.40 अंक यानी 3.03 फीसदी की गिरावट के साथ 8981.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफ्राटेल, डॉक्टर रेड्डी, ब्रिटानिया, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्पस रिलायंस और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को, जी लिमिटेड, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एम एंड एम, ओएनजीसी और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स गिरावट पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

गिरावट के कारण

  • फिच सॉल्यूशंस ने सोमवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के पूर्वानुमानों में कटौती करते हुए इसे 1.8 फीसदी कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते निजी उपभोग घटने और बड़े स्तर पर लोगों की कमाई में कमी का अनुमान है। फिच सॉल्यूशन ने कहा कि, ‘‘पिछले सप्ताह के दौरान हमने लगातार तेल कीमतों में कमी और कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते देशों के जीडीपी वृद्धि के पूर्वानुमानों को समायोजित करना जारी रखा है।’’ 
  • देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1336 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18601 हो गई है, जिसमें 14,759 सक्रिय हैं, 3252 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 590 लोगों की मौत हो गई है। 
  • मंगलवार को मई डिलीवरी के लिए कारोबार की अंतिम तिथि है। ऐसे में सोमवार को बाजार में कच्चा तेल की कीमत शून्य से नीचे 37.63 डॉलर/बैरल पहुंच गई। मई डिलीवरी कच्चा तेल के दाम में गिरावट के लिए तकनीकी कारण बताया जा रहा है, जैसे मई डिलीवरी की तारीख नजदीक है इसलिए उसमें लेनदेन कम हो रहा है। 

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 887.70 अंक यानी 2.80 फीसदी की गिरावट के साथ 30760.30 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 251.10 अंक यानी 2.71 फीसदी की गिरावट के साथ 9010.75 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.19 बजे सेंसेक्स में 1034.07 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 30613.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 305.85 अंक लुढ़ककर 8956 के स्तर पर था।

सोमवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 59.28 अंक यानी 0.19 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 31648 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.20 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 9266.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed