फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closing in red mark sensex nifty down despite announcements by RBI

बाजार को रास नहीं आई RBI की घोषणाएं, 260 अंक लुढ़ककर 31000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स

Fri, 22 May 2020 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 22 May 2020 03:46 PM IST
सार

  • आरबीआई की घोषणाओं के बावजूद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 260.31 अंक नीचे 30672.59 के स्तर पर बंद हुआ। 
  • आरबीआई ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आर्थिक गतिविधियां बाधित होने से भारत की जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2020-21 में नकारात्मक रहेगी।

विज्ञापन
Share market closing in red mark sensex nifty down despite announcements by RBI
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 260.31 अंक नीचे 30672.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.74 फीसदी लुढ़ककर 67 अंक नीचे 9039.25 के स्तर पर बंद हुआ। आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का एलान किया। बावजूद इसके बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और अंत में यह लाल निशान पर बंद हुआ।

विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर ने की घोषणाएं 
केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कटौती कर दी है, जिससे आपके लोन की ब्याज दरें कम हो जाएंगी। साथ ही टर्म लोन मोरेटोरियम 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। तीन महीने और बढ़ने से अब मोरेटोरियम की सुविधा छह महीने की हो गई है। यानि इन छह महीने अगर आप अपनी ईएमआई नहीं चुकाते हैं, तो आपका लोन डिफॉल्ट या एनपीए कैटेगरी में नहीं माना जाएगा। इसके बाद बैंकिंग और एनबीएफसी के शेयरों में भारी गिरावट आई। 
विज्ञापन


2020-21 में नकारात्मक रहेगी जीडीपी की वृद्धि दर
साथ ही आरबीआई ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आर्थिक गतिविधियां बाधित होने से भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि वित्त वर्ष 2020-21 में नकारात्मक रहेगी। मुद्रास्फीति का दृष्टिकोण बेहद अनिश्चित है और दालों की बढ़ी कीमतें चिंता का विषय है। इस छमाही में महंगाई उंचाई पर बनी रहेगी। हालांकि अगली छमाही में इसमें नरमी आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से प्रभावित बाजार
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाया गया लॉकडाउन जारी है, लेकिन संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे शेयर बाजार प्रभावित हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6088 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई है। जिसमें से 66, 330 सक्रिय मामले हैं, 48,534 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,583 लोगों की मौत हो चुकी है।

2020-21 में आएगी वास्तविक गिरावट 
मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'अब हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर में वास्तविक गिरावट आएगी। इससे पहले हमने वृद्धि दर शून्य रहने की संभावना जताई थी।' इसका भी बाजार पर असर दिखाई दिया।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जी लिमिटेड, एम एंड एम, सिप्ला, श्री सीमेंट, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, ब्रिटानिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, मीडिया, फार्मा और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए।

लाल निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 176.06 अंक नीचे 30756.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 74.10 अंक नीचे 9032.15 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 114.29 अंक ऊपर 30932.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 39.70 अंक ऊपर 9106.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed