फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark sensex down by 708 points nifty below 10000

भारी गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 708 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 10000 के नीचे निफ्टी

Thu, 11 Jun 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 11 Jun 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark sensex down by 708 points nifty below 10000
शेयर बाजार में गिरावट

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ। बाजार में बिकवाली हावी रही। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2.07 फीसदी की गिरावट के साथ 708.68 अंक नीचे 33538.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.12 फीसदी लुढ़ककर 214.15 अंक नीचे 9902 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
देश में दोबारा से लॉकडाउन लग सकता है और वह भी पहले के मुकाबले और सख्त होगा। यह कहना है सिक्योरिटीज रिसर्च फर्म नोमुरा का। नोमुरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का नाम उन 15 देशों में शामिल है, जहां लॉकडाउन में ढील देने से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


इन 15 देशों में कोरोना की लहर दोबारा लौटने की आशंका जताई गई है। इसमें लोगों की आवाजाही और कोविड-19 के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को आधार बनाया गया है। मालूम हो कि देश में आठ जून से अनलॉक के तहत ज्यादातर व्यवसायिक और धार्मिक गतिविधियों में छूट दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 75.79 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और बृहस्पतिवार को अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 75.79 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

बाजार सूत्रों के अनुसार बाजार में जोखिम सहने की क्षमता कम थी क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने वर्ष 2020 के दौरान कमजोर वृद्धि दर रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अलावा विदेशी निधियों की धन निकासी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.81 पर कमजोर खुला। हालांकि, अंत में यह कुछ सुधार के साथ 20 पैसे की गिरावट दर्शाता 75.79 पर बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, एम एंड एम और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एसबीआई, इंफ्राटेल, जी लिमिटेड, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, मारुति, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम और वेदांता लिमिटेड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, मेटल, एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक और आईटी शामिल हैं।

लाल निशान पर खुला था बाजार
शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 188.50 अंक (0.55 फीसदी) नीचे 34058.55 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.57 फीसदी यानी 57.90 अंकों की गिरावट के साथ 10058.25 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 290.36 अंक ऊपर 34247.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.69 फीसदी उछलकर 69.50 अंक ऊपर 10116.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed