फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing in red mark sensex down by 628 points in two days

दो दिनों में 628 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 41,000 के नीचे हुआ बंद

Tue, 28 Jan 2020 04:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 28 Jan 2020 04:02 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 170.52 अंकों की गिरावट के बाद 40,984.60 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 58.75 अंकों की गिरावट के बाद 12,060.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Share Market closing in red mark sensex down by 628 points in two days

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 170.52 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 40,984.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58.75 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के बाद 12,060.25 के स्तर पर बंद हुआ। दो दिनों में सेंसेक्स 628 अंक लुढ़का और निफ्टी 187 अंक गिरा।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को बीपीसीएल का शेयर 2.49 फीसदी बढ़ा, एचडीएफसी का 1.57 फीसदी, बजाज फाइनेंस का 1.24 फीसदी, सन फार्मा का एक फीसदी, बजाज फिन्सर्व का 0.92 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का 0.82  फीसदी, टीसीएस का 0.67  फीसदी, आईओसी का 0.43 फीसदी, टेक महिंद्रा का 0.40 फीसदी और कोटक महिंद्रा का शेयर 0.35 फीसदी बढ़ा। वहीं वेदांता लिमिटेड का शेयर 4.53 फीसदी गिरा, भारती एयरटेल का शेयर 4.37 फीसदी, टाटा मोटर्स का 3.18 फीसदी, टाटा स्टील का 2.93 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील का 2.24 फीसदी, रिलायंस का 2.19 फीसदी, यस बैंक का 2.12 फीसदी, मारुति का 2.10 फीसदी और कोल इंडिया का शेयर 1.99 फीसदी गिरा।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली बढ़त पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 86.25 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 41,241.37 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 9.95 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 12,128.95 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार 

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 458 अंकों की गिरावट के साथ 41,155.12 और निफ्टी 129.25 अंक गिरकर 12,119.00 पर बंद हुआ था। निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान और 39 शेयर लाल निशान में बंद हुए थे। सोमवार को सेंसेक्स दिनभर के कारोबार के दौरान 41,516.27 अंक के उच्चतम स्तर तक गया था। वहीं एक बार यह गिरकर 41,122.48 अंक के स्तर तक कारोबार करते पाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed