फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closing in red mark on wednesday sensex fell 500 points

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 500 अंक गिरा सेंसेक्स

Wed, 25 Sep 2019 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 25 Sep 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Share market closing in red mark on wednesday sensex fell 500 points

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 503.62 अंकों की गिरावट के बाद 38,593.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 148 अंकों की गिरावट के बाद 11,440.20 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

इसलिए आई गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू होने और चीन को लेकर ट्रंप के फिर सख्त रुख अपनाने से दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट, आई जिसका असर घरेलू बाजार में भी पड़ा। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को एसबीआई, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें पावर ग्रिड, टीसीएस, एनटीपीसी, आईओसी और बीपीसीएल के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो एनर्जी और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, मेटल, इंफ्रा, फार्मा और एफएमसीजी शामिल हैं। 

38,875.26 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 221.88 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के बाद 38,875.26 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 67 अंक यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के बाद 11,521.20 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर करीब 2:10 बजे सेंसेक्स 479.71 अंक यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के बाद 38,617.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 138.50 अंक यानी 1.20 फीसदी की गिरावट के बाद 11,449.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 7.11 अंकों की बढ़त के बाद 39,097.14 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 12 अंकों की गिरावट के बाद 11,588.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed