फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark on tuesday sensex down by 770 points

बैंकों के विलय के एलान से धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स में 770 अंकों की गिरावट

Tue, 03 Sep 2019 04:23 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 03 Sep 2019 04:23 PM IST
सार

  • मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई
  • सेंसेक्स 769.88 अंकों की गिरावट के बाद 36,562.91 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 225.40 अंकों की गिरावट के बाद 10,797.90 के स्तर पर बंद हुआ

विज्ञापन
share market closing in red mark on tuesday sensex down by 770 points
शेयर मार्केट

विस्तार

शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बैंक विलय की घोषणा का असर मंगलवार को नजर आया। मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के चालू वित्त वर्ष के आधिकारिक तिमाही आंकड़ों से भी बाजार प्रभावित हुआ।  

विज्ञापन


दिनभर के कारोबार के बाद मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 769.88 अंक यानी 2.06 फीसदी की गिरावट के बाद 36,562.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 225.40 अंक यानी 2.04 फीसदी की गिरावट के बाद 10,797.90 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

बढ़त के साथ बंद हुए ये शेयर

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो टेक महिंद्रा के शेयर में 1.06 फीसदी की बढ़त देखी गई और एचसीएल टेक का शेयर 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल निशान पर बंद हुए ये शेयर

गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें टीसीएस शामिल है। टीसीएस का शेयर 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, बजाज ऑटा का शेयर 0.70 फीसदी, यस बैंक का शेयर 1.18 फीसदी, कोटक महिंद्रा का शेयर 1.21 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.33 फीसदी, आईटीसी का शेयर 1.65 फीसदी, पावर ग्रिड का शेयर 2.19 फीसदी, एशियन पेंट्स का शेयर 2.30 फीसदी, सन फार्मा का शेयर 2.49 फीसदी, एम एमड एम का शेयर 2.60 फीसदी, बजाज फाइनेंस का शेयर 2.63 फीसदी, भारती एयरटेल का शेयर 2.78 फीसदी, एक्सिस बैंक का शेयर 2.89 फीसदी, एनटीपीसी का शेयर 3.04 फीसदी, ओएनजीसी का शेयर 3.34 फीसदी, रिलायंस का शेयर 3.40 फीसदी, टाटा मोटर्स का शेयर 3.51 फीसदी, एचडीएफसी का शेयर 3.67 फीसदी, इंडसइंड बैंक का शेयर 3.89 फीसदी, टाटा स्टील का शेयर 3.93 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 4.58 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एनर्जी, इंफ्रा, फार्मा, मेटल, पीएसयू बैंक, ऑटो, एफएमसीजी और आईटी शामिल है। 

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 350 अंकों की गिरावट के बाद 36,982 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 100.15 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10923.10के स्तर पर खुला था। 

इसके बाद दोपहर 2:50 बजे सेंसेक्स 627.35 अंक यानी 1.68 फीसदी की गिरावट के बाद 36,705.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 189.80 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,833.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed